" गरीबी मिटाओ अभियान संगठन समाज के कमजोर वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में कार्य करता है "
शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल बैग एवं पुस्तक, पुस्तिका, पेंसिल आदि वितरित कर उन्हें
विद्यालय में दाखिला दिलाया गया
गरीबी मिटाओ अभियान संगठन के संयोजक श्री श्याम प्रसाद द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2026 को भोजपुर जिले में बलुआ गाँव मुसहर बस्ती में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान शिक्षा जागरूकता के अंतर्गत स्कूल जाने हेतु बच्चों के अंदर उत्सुकता पैदा किया गया जिससे उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़कर विकास किया जा सके। जागरूकता के अभाव में ये बच्चे अभी तक स्कूल नहीं जाते और पढ़ाई से अनजान है। ये बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। जब तक भारत का प्रत्येक बच्चा स्कूल न जाने लगे हमारी ये मुहिम जारी रहेगी।
वीडियो देखने के लिए निम्न इमेज पर क्लिक करें। CLICK TO SEE VIDEO CLIP
बाढ़ प्रभावित लोगों में अनाज एवं बर्तन आदि वितरित किए गए
गरीबी मिटाओ अभियान संगठन के संयोजक समाजसेवी एवं भूतपूर्व सैनिक श्री श्याम प्रसाद जी द्वारा बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया और उसमें प्रभावित लोगों को अनाज, बर्तन, वस्त्र आदि सहयोग के रूप में वितरित किए गए
हमारे बारे में | ABOUT US
संयोजक महोदय का परिचय | OWNER INTRODUCTION
उद्देश्य | PURPOSE
कार्यक्रम | PROGRAMS
1: शिक्षा से वंचित बच्चों को पाठ्य सामग्री के साथ-साथ स्कूल में दाखिला दिलाना।



2: बाढ़ पीड़ितों को वस्त्र, बर्तन, भोजन आदि वितरण करना।



3: ठंड से ठिठुरते हुए गरीब व असहाय व्यक्तियों में कंबल का वितरण करना।



गैलरी | MEDIA COVERAGE
"गरीबी मिटाओ अभियान संगठन" के द्वारा समय-समय पर किए गए सामाजिक कार्य का मीडिया द्वारा प्रकाशित कुछ पत्र अंश
दान करें | DONATE